उत्तराखंड: अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा दिया

0
226

कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में टूट की खबर सामने आई है। अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये कहते हुए इस्तीफा दिया है कि बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने मांग की है कि उनकी जगह पर किसी वरिष्ठ नेता को वरीयता दी जाए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वो कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे। हाल ही में कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची जारी की थी जिसमें अभिषेक सिंह का नाम भी था। अभी तीन दिन पहले ही अभिषेक सिंह को पीसीसी का सदस्य बनाया था।

अपनी चिट्ठी में अभिषेक सिंह ने लिखा है कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। सोनिया और राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है जिससे कांग्रेस के लोगों में गुस्सा दिख रहा है। कांग्रेस परिवार को भविष्य में कोई परेशानी न हो इसके लिए मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here