चांद पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को कई तरह की जानकारी दी है। इसरो ने ट्वीट कर कहा-Smile Please.. प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक ताजा तस्वीर क्लिक की। इसरो ने बताया कि ये तस्वीरें रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई हैं। चंद्रयान-3 मिशन के लिए इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला की तरफ से विकसित किए गए हैं। इससे पहले भी चांद की कई तस्वीरें प्रज्ञान रोवर ने भेजी है।
इससे पहले इसरो ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान पर लगे एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है। इसरो ने यह भी कि कहा कि उपकरण ने उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है।
इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं…रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है।