अफगानिस्तान में तालिबान ने चार महिला कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी है। ये महिला कार्यकर्ता कई हफ्ते पहले लापता हो गयी थीं।
तालिबान अपने विरोधियों पर काबू करने के लिए महिलाओं की रैलियों को जबरन तितर-बितर करने, आलोचकों को हिरासत में लेने और विरोध प्रदर्शनों की रिर्पोटिंग करने वाले स्थानीय पत्रकारों की अक्सर पिटाई करने जैसी कार्रवाई करता रहा है।
चार महिला कार्यकर्ता तालिबान विरोधी एक रैली में भाग लेने के बाद से लापता हो गयी थीं। अफगानिस्तान के कट्टरपंथी शासकों ने इन महिलाओं को हिरासत में लिये जाने की बात से इनकार किया था।