दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस FIR में दिल्ली भाजपा के पूर्व नेता नवीन कुमार जिंदल का भी नाम शामिल है। नूपुर शर्मा के समर्थन में विश्व ब्राह्मण संघ उतर आया है।
देश में आपत्तिजनक और विवादित बयानबाजी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा, निष्कासित नेता नवीन जिंदल और पत्रकार सबा नकवी समेत तमाम उन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो ऐसे कारणों से सुर्खियों में रहते हैं।
लिस्ट में असदुद्दीन ओवैसी, स्वामी यति नरसिंहानंद, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी और अनिल कुमार मीणा भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नफरत भरे संदेश फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।