दिल्ली सरकार का तोहफा: गरीब महिलाओं को ₹2500 की मदद, रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरू

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के खाते में पैसे डालने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। मनोज तिवारी ने रविवार को जानकारी दी कि दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 मार्च से आरंभ करेगी।

इस योजना से गरीब महिलाओं को लाभ होगा। मनोज तिवारी ने बताया कि यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है, और इससे लाखों गरीब महिलाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर चयनित महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि विधानसभा के विस्तारित सत्र का लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपील की, ताकि योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कैग की रिपोर्ट को चरणबद्ध तरीके से जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि हर पहलू को पूरी पारदर्शिता के साथ समझाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। भाजपा के नेताओं ने सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर नहीं लगने पर विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here