देश में गरीबी कम होकर 5 प्रतिशत पर आ गई हैः नीति आयोग

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्‍यम ने कहा है कि नवीनतम उपभोक्‍ता व्‍यय सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि देश में गरीबी कम होकर पांच प्रतिशत पर आ गई है। सर्वेक्षण के अनुसार ग्रामीण और शहरी- दोनों क्षेत्रों के लोग समृद्ध हो रहे हैं।

कल नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री सुब्रह्मण्‍यम ने कहा कि सर्वेक्षण से कई महत्‍वपूर्ण बातें सामने आई हैं। घरों के उपभोग संबंधी आंकड़ों से देश में गरीबी की स्थिति और गरीबी दूर करने के उपायों की सफलता का पता चलता है। सर्वे के आंकड़ों के हवाले से उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोग में लगभग ढाई गुणा की वृद्धि हुई है।

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सर्वेक्षण के निष्‍कर्षों से यह महत्‍वपूर्ण तथ्‍य भी सामने आया है कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके अनुसार प्रति व्‍यक्ति मासिक व्‍यय 2011-12 की तुलना में 2022-23 में दोगुने से भी अधिक हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here