नूह हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी

0
102

कांग्रेस विधायक मामन खान को 31 जुलाई को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है । सांप्रदायिक झड़पों के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में फिरोजपुर झिरका से विधायक खान आरोपी थे.उन्हें कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। फिरोजपुर झिरका के पुलिस प्रमुख सतीश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.यह पूछे जाने पर कि क्या विधायक को गिरफ्तार किया गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘हां.’’ नूंह से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भी खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता ने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें जानकारी दी है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को बताया था कि नूंह हिंसा के बाद दर्ज प्राथमिकी में खान को आरोपी बनाया गया था, साथ ही दावा किया गया था कि पुलिस के पास आरोपों को साबित करने के लिए फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इसी मामले में चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन किया था.उन्होंने कहा था, ‘‘अगर जांच के दौरान खान की संलिप्तता का पता चला तो उसे बख्शा नहीं जाएगा

इससे पहले, विधायक को नूंह पुलिस ने दो बार जांच में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन वह उसके सामने पेश नहीं हुए थे.विधायक ने यह कहकर 31 अगस्त तक पुलिस समन का पालन नहीं किया कि उन्हें वायरल बुखार है.हिंसा के बाद एक अगस्त को नूंह के एक थाने में दर्ज इस प्राथमिकी सहित कई अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here