पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया

आप सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। आज राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी होनी है। माना जा रहा है कि ईडी इस दौरान संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी।

वहीं, संजय सिंह ने दावा किया कि उन्हें बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया गया और उनकी पार्टी ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से अवैध थी और यह बीजेपी की हताशा दिखाती है क्योंकि वह 2024 का चुनाव INDIA से हारने जा रही है। बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उनपर कथित घोटाले का ‘किंगपिन’ होने का आरोप लगाया और कहा कि उनके लिए भी हथकंडे दूर नहीं हैं।

शराब नीति मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों कर रही है। कोरोना काल के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू की थी। ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और लाइसेंस के लिए रिश्वत देने वाले कुछ डीलरों का पक्ष लिया। भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के बाद इस शराब नीति को रद्द कर दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here