उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष की कांवड़ यात्रा रद्द की

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस वर्ष की कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है। यह यात्रा 25 तारीख से शुरू होने वाली थी। उत्‍तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि कांवड़ संघों ने राज्‍य सरकार की अपील पर यात्रा रद्द कर दी।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने राज्‍य सरकार से कहा था कि वह सांकेतिक कांवड़ यात्रा कराने के फैसले पर पुनर्विचार के बारे में कल तक सूचित करे। राज्‍य सरकार ने उच्‍चतम न्‍यायालय को बताया था कि उसने एहतियाती पाबंदियों के साथ प्रतीकात्‍मक रूप से कांवड़ यात्रा कराने का निर्णय लिया है।

इससे पहले उत्‍तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द करने की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here