राहुल गाँधी साधारण सांसद, उन्हें तवज्जो न दें: कांग्रेस संसद

कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी इतने बड़े नेता नहीं हैं कि उन्हें इतनी तवज्जो दी जाये और न ही राहुल गांधी की इतनी बात करनी चाहिए।

बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के भाई हैं। वह कांग्रेस से पांच बार सांसद रहे हैं जबकि तीन बार विधायक रहे हैं। राहुल गांधी को लेकर दिया गया लक्ष्मण सिंह का ये बयान काफी चर्चा में है।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता एवं सांसद हैं, और उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिये। पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बनता है। राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता। वह एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं। ’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here