वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को याद किया। वीर सावरकर की पुण्य स्मृति पर उन्हें याद करते हुए कहा-वीर सावरकर को देश हमेशा याद रखेगा। पीएम मोदी ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। भारत देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण को हमेशा याद रखेगा। उनका योगदान हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।”

उनका जन्म महाराष्ट्र प्रांत के पुणे जिला अंतर्गत भागुर ग्राम में 28 मई 1883 को हुआ था। उनकी माता का नाम राधाबाई और पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर था। इनके दो भाई और एक बहन थीं। महाविद्यालयीन पढ़ाई के बाद वकालत पढ़ने लंदन चले गये।

सावरकर ने लंदन के लॉ कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद इण्डिया हाउस में रहना आरम्भ कर दिया था। इण्डिया हाउस उस समय राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी चला रहे थे। वहां रहते हुए सावरकर जी के उन सभी लोगों से संपर्क बढ़ गये जो मन ही मन भारतीय स्वतंत्रता के पक्षधर रहे। मई 1909 में उन्होंने लंदन से बार एट ला परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन उन्हें वकालत करने की अनुमति नहीं मिली। इसका कारण यह था कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here