सनातन भारत का राष्ट्रीय धर्म: योगी आदित्यनाथ

0
83

मध्यप्रदेश में पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को सनातन धर्म के लेकर नेताओं के विवादस्पद बयानों के बीच सनातन धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म करार दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने इंदौर में कहा कि इस धर्म पर पहले भी प्रहार होते रहते हैं, लेकिन सत्ताजीवी लोग इसे मिटा नहीं पाएंगे।

यूपी के सीएम ने कहा, आदि शंकराचार्य ने भारत के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना करके देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया था। लेकिन, आज भारत, भारतीयता और सनातन धर्म पर प्रश्न उठाए जाते हैं। प्रश्न उठाने वाले वे ही लोग हैं जो कभी भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते थे। सीएम योगी ने भाजपा के विरोधियों निशाना साधते हुए कहा, जो सनातन नहीं डिगा था रावण के अत्याचार से, जो सनातन नहीं मिटा था कंस के अहंकार से और जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब की तलवार से, उस सनातन को ये सत्ताजीवी क्या मिटा पाएंगे।

भारत बनाम इंडिया के सियासी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को पौराणिक काल से भारत के नाम से संबोधित किया जाता रहा है और इसके नागरिकों को “हिंदू” कहा जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुस्लिम जब हज करने मक्का जाते हैं, तो सऊदी अरब में उन्हें हिंदू कहकर ही संबोधित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here