होर्मुज स्ट्रेट पर EU और UK एकजुट, 35 देशों की वर्चुअल समिट होगी

 

होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर यूरोप में कूटनीतिक सक्रियता तेज हो गई है। यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से फोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव तथा वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के खतरे पर चर्चा की। वॉन डेर लेयेन ने कहा कि ईरान की कार्रवाइयों से वैश्विक आर्थिक स्थिरता खतरे में पड़ रही है।

ब्रिटेन जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक वर्चुअल समिट होस्ट करेगा जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधि इस जरूरी जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक विकल्पों पर विचार करेंगे। ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

पीएम स्टार्मर ने घोषणा करते हुए कहा कि यह पहली बार होगा जब सभी देश होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी चिंताओं पर विचार करने के लिए एक मंच पर आएंगे। इस समिट में सैन्य योजनाकारों को भी बुलाया जाएगा ताकि संघर्ष खत्म होने के बाद स्ट्रेट को सुरक्षित और सुगम बनाने की तैयारी की जा सके।

ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि यह पहल गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल और अन्य प्रमुख साझेदारों को भी साथ लाएगी। हालांकि स्टार्मर ने यह भी स्वीकार किया कि यह काम आसान नहीं होगा। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप ने यूरोपीय देशों से कहा है कि वे अपने लिए खुद लड़ना सीखें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here