झारखंड के दुमका जिले की अंकित सिंह आखिर पांच दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई।युवती अपने घर में सो रही थी। घर की खिड़की खुली थी। आरोपी युवती के घर पहुंचा। खिड़की से युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़का और माचिस से युवती को आग के हवाले कर दिया। युवती ने शोर मचाया तो घर से लोग पहुंचे। किसी तरह आग को बुझाया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। युवती 12 वीं की छात्रा थी। परिजनों का आरोप था कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से अंकिता को परेशान कर रहा था। अंकिता उससे बात करना नहीं चाहती थी। जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। सत्ता का कोई विधायक उससे मिलने नहीं आया। खूंटी में पिकनिक मनाना रास आया लेकिन बेटी का हाल लेना किसी मे जरूरी नहीं समझा। राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए।
अंकिता की मौत की खबर पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई है। जगह-जगह घटना का विरोध शुरु हो गया है। आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग पर रैलियां निकाली जा रही है। दुमका में इलाज के बाद अंकिता को गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।