अफगानिस्‍तान में लड़कियों के स्‍कूल बंद करने पर राजधानी काबुल में महिलाओं ने प्रदर्शन किया

अफगानिस्‍तान में आज महिलाओं ने लड़कियों के स्‍कूल बंद करने के खिलाफ काबुल की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्‍होंने इस मुद्दे पर निष्क्रियता दिखाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय की निंदा की। एक समाचार एजेंसी ने खबर दी है‍ कि महिलाएं, संयुक्‍त राष्‍ट्र सहायता मिशन के बाहर इक्‍ट्ठी हुईं।

उन्‍होंने अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय, मानवाधिकार संगठनों और संयुक्‍त राष्‍ट्र पर आरोप लगाया कि वे अफगान महिलाओं के प्रति  तालिबान के रवैये पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र की यह चुप्‍पी शर्मनाक है।

प्रदर्शनकारी महिलाएं लड़कियों के लिए शिक्षा तथा काम करने के अधिकार बहाल करने की मांग कर रहीं थीं। तालिबान में लाखों किशोरियां स्‍कूल खुलने का इंतजार कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here