राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 96 करोड 43 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल 50 लाख 63 हजार से अधिक टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में 15 हजार 823 नए रोगियों का पता चला। देश में दो लाख सात हजार 653 लोगों का इलाज चल रहा है। रोगियों की संख्या कुल संक्रमित मामलों का शून्य दशमलव छह -एक प्रतिशत है।
कल 22 हजार 844 रोगी स्वस्थ हुए इसे मिलाकर अब तक कुल तीन करोड 33 लाख 42 हजार 901 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव शून्य-छह प्रतिशत हो गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर एक दशमलव चार-छह प्रतिशत जबकि दैनिक संक्रमण दर एक दशमलव एक-नौ प्रतिशत है।
देश में अब तक 58 करोड 63 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 लाख 25 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।