दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पणजी में एक पत्रकार सम्मेलन में घोषणा की कि गोआ में अमित पालेकर उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। गोआ की 40 असेम्बली सीटो के लिए 14 फरवरी को मतदान करवाया जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस और स्थानीय दल महाराष्ट्रवादी पार्टी ने राज्य में गठबंधन किया हुआ है।अमित पालेकर बीते दिनों चर्चा में रहे जब वह ओल्ड गोवा हैरिटेज परिसर में अवैध तरीके से बनाए जा रहे एक बंगले के खिलाफ अनशन पर बैठ गए थे।
उनकी भूख हड़ताल के आगे सरकार को झुकना पड़ा और गोवा सरकार ने विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की। अमित के अनशन पर रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने खुद पहुंचे थे।