असम में BJP ने नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की

असम में भारतीय जनता पार्टी ने गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी असम गण परिषद ने नगर निगम की 60 में से 58 सीटों पर कब्जा किया है।

भाजपा ने 52 सीट जीती जबकि असम गण परिषद ने छह सीटों पर सफलता हासिल की। एक-एक सीट असम जातीय परिषद और आम आदमी पार्टी को मिली है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

गुवाहाटी नगर-निगम के चुनाव नौ वर्ष के बाद कराए गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश के लिए गुवाहाटी के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हेमंत बिस्‍वा सरमा ने भी इन चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए लोगों को धन्‍यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here