आज हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। 1949 में आज के ही दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्दी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। आज हिन्दी विश्व में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में एक है।
राष्ट्र भाषा हिन्दी सम्पूर्ण देश में सांस्कृतिक और भावात्मक एकता स्थापित करने का प्रमुख माध्यम है।
राष्ट्रीय अस्मिता और सांस्कृतिक-राष्ट्रीय स्वाभिमान को एकसूत्र में पिरोने वाली हिन्दी आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार भी है।