आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया, BJP में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिये त्याग पत्र में  सिंह ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

इस मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का दिल है। जब यूपी तरक्की करेगा तो देश भी तरक्की करेगा और पिछले सात साल में जिस तरह से केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू किया गया वो प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार भी एक बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here