इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी, विपक्ष के ‘INDIA’ पर PM मोदी का हमला

विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ लगातार संसंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहा है। इधर आज मंगलवार को पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा कि विपक्ष के आचरण से लगता है कि उन्होंने विपक्ष में ही रहने का फैसला कर लिया। मगर हमें जनता के हित में काम करना है और आगे बढ़ना है. पीएम मोदी इंडियान गठबंधन पर इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भारत की छवि चमकी है और भाजपा इस दिशा में और कड़ी मेहनत करती रहेगी।

भाजपा नेता ने पीएम मोदी के हवाले से कहा, ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस एक अंग्रेज ने बनाया था. ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाई थी। आज कल लोग इंडियन मुजाहिदीन भी नाम रखते हैं। इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। चेहरे पर चेहरे दिखते हैं और सच्चाई कुछ और है.’ उन्होंने हम सभी में एक नई आशा जगाई है। 2024 में भी हम ही आने वाले हैं। दुनिया भी जानती है और विपक्ष भी समझता है। मगर बार-बार विरोध कर रहा है। विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here