फ्रांस में एमैनुअल मैक्रों दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने 58 दशमलव 2 प्रतिशत वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उनकी प्रतिद्वंद्वी दक्षिणपंथी मारिन लोपेन को 41 दशमलव 8 प्रतिशत वोट मिले। राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्णायक दौर का मतदान फ्रांस के स्थानीय समय के अनुसार रात आठ बजे समाप्त हुआ।
44 वर्षीय मैक्रों बीस वर्ष में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। बीस वर्ष पहले ज़्याक शिराक दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन्हें अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रांसीसी भाषा में भी बधाई संदेश भेजा।
मैरीन ली पेन फ्रांस के राष्ट्रपति पद की दौड़ में तीसरी बार उतरी हैं। मैरीन ली पेन के पिता ने भी पांच बार राष्ट्रपति पद के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को विपक्षी नेता मैरिन ली पेन से कड़ी चुनौती मिल रही थी।