करनाल में किसानों का सचिवालय के बाहर लगा धरना समाप्त

0
233

करनाल लाठी चार्ज की घटना की जांच उच्चन्यायालय के एक सेवा निवृत्त न्यायाधीश से कराने के बारे में किसान नेताओं और प्रशासन के बीच हुए समझौते के बाद धरना समाप्त किया गया।

किसान नेता गुरुनाम सिंह चधूनी और हरियाणा के अपर मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह ने आज करनाल में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

समझौते के अनुसार हरियाणा सरकार लाठी चार्ज में घायल होने के बाद मारे गए दो किसान परिवार सदस्यों को मुआवजा और नौकरी देगी। 28 अगस्त को किसानों पर बल प्रयोग का आदेश देने वाले एस डी एम आयुष सिन्हा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। किसान उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here