भारत ने कोविड टीके लगाने के मामले में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है और कुल टीकों के मामले में अमरीका से आगे निकल गया है।
देश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।
संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर बढ़कर 96 दशमलव आठ प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 58 हजार से अधिक कोविड मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही स्वस्थ लोगों की संख्या 2 करोड़ 93 लाख से अधिक हो गई है। लगातार 46वें दिन रोजाना स्वस्थ हो रहे लोगों की संख्या संक्रमित लोगों की दैनिक संख्या से अधिक बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में 46 हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में कोविड मरीजों की संख्या घटकर लगभग 5 लाख 72 हजार रह गई है। कोविड मरीजों की संख्या कुल संक्रमित लोगों का एक दशमलव आठ – नौ प्रतिशत है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और इस समय 2 दशमलव आठ एक प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2 दशमलव नौ – चार प्रतिशत है जो लगातार 21 दिन से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में 979 लोगों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही कोविड से मृतकों की संख्या 3 लाख 96 हजार से अधिक हो गई है।
कोविड जांच क्षमता में अत्यधिक वृद्धि हुई है। देश भर में अब तक 40 करोड़ 63 लाख जांच की गई हैं।