केजरीवाल ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं दे रही है। आज नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटा रही है।

इससे पहले आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप विधायकों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। बैठक के बाद, पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बारह विधायकों से भाजपा ने पक्ष बदलने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयास विफल रहे हैं क्योंकि पार्टी के 62 में से 53 विधायक बैठक में मौजूद थे।

नई दिल्ली में राजघाट के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here