गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में नहीं थम रहा इस्तीफा देने का दौर

गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता सहित सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में आजाद ने कहा कि उन्‍होंने भारी मन से कांग्रेस के साथ पांच दशकों पुराने संबंध तोड़ने का फैसला किया है। आजाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्‍व को भारत जोडो अभियान से पहले पार्टी जोडो अभियान चलाना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने पार्टी चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है।

आजाद ने कहा कि कांग्रेस में कमजोरियों के बारे में बताने वाले 23 नेताओं को गाली दी गई, उन्हें अपमानित और बदनाम किया गया। कांग्रेस में स्थिति उस स्थिति पर पहुंच गई है जहां से वापसी नहीं हो सकती है। पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए ‘प्रॉक्सी’ का सहारा लिया जा रहा है।

आजाद ने कहा, ‘दुर्भाग्य से राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद और विशेष रूप से जनवरी 2013 के बाद जब वे उपाध्यक्ष चुने गए। राहुल गांधी ने पार्टी में पहले से मौजूद परामर्श तंत्र को ध्वस्त कर दिया था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here