भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के और प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री होंगे। ये दोनों ही नेता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए हैं।
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने कल देहरादून में राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट की और उन्हें सरकार गठन का पत्र दिया। शपथग्रहण समारोह कल देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कल भाजपा विधायी दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा की।