छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य की सभी 20 सीटों पर वोटिंग का समय भी अलग है। 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच वोट डाले जाएंगे। वहीं, बाकी पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे पर वोटिंग होगी। राज्य में दूसरे चरण में 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के अलावा मिजोरम की सभी 40 सीटों पर भी आज वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। मिजोरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.। मतदान से पहले म्यांमा से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है। इसके अलावा असम के तीन जिलों, मणिपुर के दो और त्रिपुरा के एक जिले से लगीं अंतर-राज्यीय सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं।