जो बाइडेन और कमला हैरिस ने अमेरिका में मनाई दीपावली, लोगो को दी शुभकामनाएं

व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को शुभकामनाएं दी।

बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा, “हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाला यह इस पैमाने का पहला दिवाली रिसेप्शन है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई अमेरिकी हैं और हम दिवाली उत्सव को अमेरिकी संस्कृति का एक खुशी का हिस्सा बनाने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहते हैं।”।

जो बाइडेन ने कहा, ”दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज़ चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आज़ादी के 75 साल मना रहा है।”

इस मौके पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here