राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 107 करोड 29 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 41 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए।
इसी दौरान 11 हजार 903 नये मामलों की पुष्टि हुई। वर्तमान में एक लाख 51 हजार 209 रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संख्या 252 दिनों में सबसे कम है। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव दो-दो प्रतिशत हो गई है। कल 14 हजार 159 रोगी स्वस्थ हुए। अब तक तीन करोड 36 लाख 97 हजार रोगी ठीक हो चुके हैं।
संक्रमण की दैनिक दर एक दशमलव एक-एक प्रतिशत है। देश में अब तक 61 करोड 12 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। कल दस लाख 68 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।