बिहार के दो जिलों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान करने का मामला सामने आया है। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान रविवार को सिवान में तिरंगे झंडे से अशोक चक्र को हटाकर इसकी जगह दो तलवारों के चिह्न वाला तिरंगा लहराया गया। वहीं, शिवहर में अशोक चक्र की जगह चाँदनुमा आकार वाले झंडे के साथ जुलूस निकाला गया।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस घटना को राष्ट्रद्रोह और तिरंगे का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की माँग की है।
जुलूस में तिंरगे के बीच से अशोक चक्र हटाकर और चाँदनुमा आकार का झंडा बनाया गया था। यह झंडा जुलूस के साथ पूरे रास्ते में लहराते हुए नजर आया। एसपी अनन्त कुमार राय ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ईद मिलाद उल नबी के जुलूस में तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह बने थे तलवार और लिखा था 'आमद मरहबा' – बिहार के सिवान जिला के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा की घटना।@NitishKumar @HMOIndia pic.twitter.com/FuD9tzQwwS
— Sanjai Sinha (@political_geek6) October 9, 2022