पैरालिम्पिक खेल कल से तोक्यो में शुरू हो रहे हैं। इन खेलों के तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन सहित नौ स्पर्धाओं में भारत के 54 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन खेलों में पहली बार बैडमिंटन को शामिल किया गया है, जिसमें भारत के सात खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ओलंपिक के बाद अब सबकी निगाहें पैरालिंपिक खेलों पर लगी हैं, जिनकी शुरूआत कल से तोक्यो में हो रही है। यह खेल कल से शुरू होकर पांच सितंबर तक चलेंगे। इस बार भारत के 54 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। तोक्यो में भारतीय एथलीट नौ अलग-अलग स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।