दिग्विजय सिंह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

दिग्विजय सिंह ने अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। दिग्विजय सिंह ने इसकी वजह भी बताई है। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी दो साल से अधिक का समय बाकी है।’

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 3.65 लाख मतों के अंतर से हरा दिया था। दिग्विजय सिंह ने 1984 और 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी। मौजूदा लोकसभा में राज्य की 29 सीट में से 28 पर भाजपा का कब्जा है जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।

भाजपा ने साल 2019 में हुए चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। साल 2014 में भी भाजपा ने राज्य की 27 सीटें जीती थीं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here