दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक होंगे अपग्रेड, बनेंगे ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’

रेखा सरकार के दिल्ली की सत्ता संभालने के पश्चात्, सरकार ने प्रशासनिक कार्यवाहियों में तेजी लाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके अंतर्गत दिल्ली सरकार ने मौजूदा 553 मोहल्ला क्लिनिकों को ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ (यू-एएएम) में उन्नत करने का निश्चय किया है। भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों के हित में 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर पर वार्षिक 10 गैस सिलेंडर और होली तथा दीपावली के अवसर पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करने का विशेष प्रावधान किया है।

17 फरवरी 2025 को, जीएनसीटीडी स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव एवं राज्य स्वास्थ्य सोसायटी की अध्यक्षता में, दिल्ली के सभी 11 जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में आयुष्मान भारत योजनाओं की प्राथमिकताओं और क्रियान्वयन संबंधित चर्चाएँ हुईं।

बैठक में, पीएम-जेएवाई, एचडब्ल्यूसी/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएम-भीम, एबीडीएम, और पीएमबीजेपी योजनाओं के संगठित क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। विशेषकर पीएम-जेएवाई के अंतर्गत कैबिनेट द्वारा अप्रूवल के 30 दिनों में लाभार्थियों को नामांकित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई थी।

इसके साथ ही, पीएम-भीम के तहत 1,139 शहरी एएएम की स्थापना करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया था, जिसमें 553 मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को यू-एएएम में उन्नत किया जाएगा।

स्वास्थ्य योजनाओं के समग्र कवरेज के लिए आशा की संख्या में वृद्धि की प्रस्तावना की गई और 100 दिवसीय टीबी अभियान तथा एनसीडी स्क्रीनिंग जैसे अभियानों पर निगरानी की जरूरत पर बल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here