अमानतुल्ला खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन दिल्ली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया था। खबरों के मुताबिक, आप विधायक के साथ 6 और लोगों को भी गिरफ्तार किया। साथ वो विपक्ष के निशाने पर आ गए है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आप विधायक अमानतुल्लाह को बीसी (बैड करैक्टर) घोषित कर दिया है।
अमानतुल्लाह खान को बैड कैरेक्टर घोषित करने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा, “तो दिल्ली पुलिस के मुताबिक अमानतुल्लाह खान अब से एक आदतन अपराधी हैं।”
So now Amanatullah Khan is officially a B.C. as per Delhi Police pic.twitter.com/EBgB1RPu8M
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 13, 2022
स्थानीय लोगों के इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस और आप विधायक के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई थी। इस दौरान अमानतुल्लाह लगातार लोगों को उकसाने का काम कर रहे थे।