दिल्ली बीजेपी की कमान रेखा गुप्ता के हाथ, विधायक दल की बैठक में फैसला

दिल्ली में बुधवार शाम हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। वे 20 फरवरी को शपथ लेंगी। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की।

शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में

20 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्य सचिव द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार, समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों को सुबह 11 बजे तक अपनी सीट ग्रहण करनी होगी। यह निमंत्रण केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।

समारोह का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 11:00 – 12:00 बजे: अतिथि आगमन और सीट ग्रहण
  • 12:10 बजे: मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रीगण का आगमन
  • 12:15 बजे: उपराज्यपाल (LG) का आगमन
  • 12:20 बजे: केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य नेता पहुंचेंगे
  • 12:25 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन
  • 12:30 बजे: राष्ट्रगान
  • 12:35 बजे: उपराज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा जांच के बाद ही अतिथियों को प्रवेश दिया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here