देश में अब तक 18 करोड 70 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 96 लाख 85 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली डोज और 66 लाख 67 हजार से अधिक को दूसरी डोज शामिल हैं। एक करोड 86 लाख से अधिक अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को पहली डोज और 82 लाख से अधिक को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के पांच करोड 49 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज और एक करोड 80 लाख से अधिक को दूसरी डोज लगायी गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लाख 66 हजार से अधिक का टीकाकरण किया गया। भारत में इस वर्ष 16 जनवरी से विश्व का सबसे बडा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।
मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 5 लाख 27 हजार से अधिक लोगों ने कल टीके की पहली डोज ली। देश के 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर अब तक इस आयु वर्ग के 70 लाख 12 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीके पहली डोज लग चुकी है।
व्यापक टीककरण अभियान का तीसरा चरण इस महीने की पहली तारीख से शुरू किया गया था।