देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 40 करोड़ 44 लाख के पार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 46 लाख 38 हजार से ज्यादा टीके लगाये गये। देश में व्यापक टीकाकरण का नया चरण पिछले महीने की 21 तारीख से शुरू हुआ था। इसके तहत कल 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 21 लाख 18 हजार लोगों को पहली डोज और दो लाख 33 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगायी गई।
देश के 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 12 करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों को को पहली डोज और 48 लाख 50 हजार से अधिक को दूसरी लगायी गयी है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली डोज लगायी जा चुकी है।