एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद भवन परिसर में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और एनडीए सहयोगियों के नेताओं की उपस्थिति में पर्चा भरा।
मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से बात की और उनकी पार्टी का समर्थन मांगा।
विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए पर्चा भरेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है। मतदान 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को की जायेगी।











