ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर दिया है. मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है.
द्रौपदी मुर्मू (64) अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला बन जाएंगी और इस बात की प्रबल संभावना है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में ही फैसला हो.
देश के अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वहीं वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है.