उत्तराखंड में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में 55 हजार 25 मतों के रिकॉर्ड अंतर से प्रचंड जीत दर्ज की है।
धामी ने कांग्रेस की अपनी प्रतिद्वंद्वी निर्मला गहटोदी को हराया। ये उपचुनाव भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहटोदी के इस्तीफे के कारण कराया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धामी को जीत के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री धामी ने भी चंपावत के लोगों को इस बड़ी जीत के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं खटीमा से हार गए थे| धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपनी विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था|