नीरज दनौरिया, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक बने

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, नीरज इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के चार वर्ष तक  संगठन मंत्री
हमीरपुर रहे हैं, वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदु परिषद में संगठन की सेवा में तत्पर नीरज दनौरिया को संगठन की ओर से अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

नीरज दनौरिया को यह जिम्मेदारी चेन्नई में हुई विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में दी गई। इस दौरान कुछ अन्य स्वयंसेवकों को भी नवीन दायित्व सौंपे गए। नीरज दनौरिया को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से जहां देशभर के स्वयं सेवकों व विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वहीं हिमाचल प्रांत के पूर्व में संगठन मंत्री रहे नीरज धनेरिया के इस दायित्व पर जाने से पूरे प्रदेश में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले नीरज पूर्व हिमाचल प्रांत के विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री रहे हैं। हिमाचल में 4 साल का लंबा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात फरवरी माह में ही उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया था वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में नीरज दौनेरिया को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here