रिपोर्टर विदआउट बार्डर्स-आरएसएफ की नई रिपोर्ट के अनुसार चीन, पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। वर्तमान में कम से कम 127 रिर्पोटर चीन की हिरासत में हैं। आरएसएफ की रैकिंग में वह, वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2021 में एक सौ 80 देशों में एक सौ 77वें स्थान पर था।
2020 में वुहान में कोविड-19 संकट के बारे में लोगों को जानकारी देने के सामान्य कार्य के लिए कम से कम दस पत्रकारों और ऑनलाइन टिप्पणीकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से दो अब भी हिरासत में हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के अधिकारियों ने उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई का इस्तेमाल शिनजियांग के बारे में खबरें देने वाले उइगर पत्रकारों की गिरफ्तारी के लिए किया।
चीन के इस रवैये के कारण विदेशी पत्रकारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।