पी.टी. उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

0
236

पी.टी. उषा भारतीय ओलिंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं। दिसंबर में होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में वह एकमात्र उम्मीदवार थीं। कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने उन्हें बधाई दी है।

भारतीय ओलिंपिक संघ के 95 वर्षों के इतिहास में पी टी उषा अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। साथ ही वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली ओलिंपियन और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं। इससे पहले इस वर्ष उन्हें राज्यसभा का सदस्य भी मनोनीत किया गया था।

पीटी उषा इस चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने 27 नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ साथ उनकी टीम के 14 और लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। IOA में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला) और कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव हो रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here