फ्रांस में नव वर्ष के पहले दिन यानी आज से अधिकांश फलों और सब्जियों की प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला एक नया कानून लागू हो गया है। जिसके द्वारा कई उद्योगों में प्लास्टिक के उपयोग को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रतिबंध को वास्तविक क्रांति बताते हुए कहा कि इससे 2040 तक एकल उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने की फ्रांस की प्रतिबद्धता का पता चलता है।