वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जिसमें दो श्रध्दालुओं की भीड़ से दबकर मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए है। वहीं इस हादसे में मचे भगदड़ में दम घुटने से 50 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश हो गए है।
घायलों को वृंदावन के 3 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। इनमें नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी व वृन्दावन के रुक्मिणी विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई।