बीजेपी नेता ने भगवंत मान के साथ ली सेल्फी, पार्टी ने किया निलंबित

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने पूर्व प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी को निलंबित कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के साथ ली गई एक ‘सेल्फी’ सोशल मीडिया पर साझा करने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने सोलंकी के खिलाफ यह कार्रवाई की।

सोलंकी ने करीब छह महीने पहले तक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर सेवा दी थी। उन्हें तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। सोलंकी ने भगवंत मान के साथ अपनी एक तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर साझा की थी, जिसके साथ लिखा हुआ था, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद भगवंत मान जी’’।

भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता यज्ञेश दवे ने कहा कि सोलंकी प्रदेश भाजपा मीडिया टीम का हिस्सा थे और उन्होंने प्रवक्ता के तौर पर सेवा दी, लेकिन अब किसी पद पर नहीं हैं। सोलंकी के फेसबुक पेज के अनुसार, उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सेवा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here