‘बुर्ज खलीफा’ पर भी छाए भगवान राम, पुरे विश्व में रामलला की धूम

केवल इतना ही नहीं, लंदन में तो इस उपलक्ष में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं मेक्सिको में पहले राम मंदिर की स्थापना की गई। कुछ इसी तरह दुनिया के कई देशों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन किए गए। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी दुनिया में धूम मची है। जी हां, इसी कड़ी में दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने बिल्डिंग पर भगवान राम और शिव के अलग-अलग चित्र लगाकर इस विशिष्ट दिन को विशेष रूप से रेखाकिंत किया।

केवल इतना ही नहीं, लंदन में तो इस उपलक्ष में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं मेक्सिको में पहले राम मंदिर की स्थापना की गई। कुछ इसी तरह दुनिया के कई देशों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन किए गए। बताना चाहेंगे ब्रिटेन में हुए इस भंडारे में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस भंडारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे एक बात तो स्पष्ट है कि दुनिया भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बेहतरीन तरीके से स्वागत किया गया।

अयोध्या के राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (प्रतिष्ठापन) समारोह के अवसर पर मेक्सिको को अपना पहला भगवान राम मंदिर मिला। ये मंदिर क्वेरेटारो शहर में स्थित है। इस मंदिर में विराजमान भगवान की मूर्ति भारत से लाई गई है। मैक्सिकन मेजबानों की उपस्थिति में अमेरिकी पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा की गई। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीयों द्वारा गाए गए मनमोहक भजनों और गीतों से भरा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here