भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवरों के समर्थन में प्रचार करने के लिए आज पुदुचेरी पहुंचे। केन्द्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
लॉस्पेट में सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए श्री अमित शाह ने लॉस्पेट, कापालेट और कामराजनगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पुदुचेरी में पार्टी प्रभारी निर्मल कुमार सुराना और पूर्व मंत्री नमासिवायम और पार्टी उम्मीदवारों ने श्री अमित शाह के साथ प्रचार अभियान में भाग लिया।