भारत ने आज ओडिशा में व्हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटिड टोरपेडो का प्रक्षेपण किया। इस शस्त्र प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी आर डी ओ ने भारतीय नौसेना के लिए विकसित किया है।
यह अगली पीढी की मिसाइल है जो स्टैण्ड ऑफ टोरपेडो डिलीवरी सिस्टम पर आधारित है। इस प्रणाली का डिजाइन, टोरपेडो की पारम्परिक मारक क्षमता से आगे के लिए पनडुब्बी- रोधी युद्धक क्षमता के विस्तार के लिए किया गया है।
डी आर डी ओ के सचिव डॉक्टर जी. सतीश रेड्डी ने भी सफल परीक्षण से संबंधित सभी व्यक्तियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की शक्ति को और बढाएगी तथा रक्षा, विशेषज्ञता और क्षमता की आत्मनिर्भरता को बढावा देगी।